बॉक्स ऑफिस- KGF 2 की ब्लॉकबस्टर पारी के सामने शाहिद कपूर स्टारर 'जर्सी' की धीमी शुरुआत, जानें ओपनिंग कलेक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत ली है। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं दिख रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 4 से 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि बेहद औसत है। बता दें, जर्सी भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है।
कोई शक नहीं कि जर्सी को बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। केजीएफ 2 ने दूसरे हफ्ते भी अपनी ब्लॉकबस्टर कमाई जारी रखी है और हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 280 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

नई फिल्म जर्सी की रिलीज के बावजूद केजीएफ 2 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह से है कि फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को भी जर्सी की कमाई से तिगुना कमाई की है। केजीएफ 2 ने शुक्रवार (22 अप्रैल) को 11.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ हिंदी में फिल्म का कुल कलेक्शन 280.19 करोड़ तक पहुंच चुका है।
यहां देंखे साल 2022 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

केजीएफ- चैप्टर 2
यह इस साल की ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। केजीएफ 2 ने 53.95 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन दी थी।

आरआरआर
इस साल हिंदी में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है RRR.. एसएस राजामौली की इस फिल्म ने 20.07 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म हिंदी में अब तक 254 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बच्चन पांडे
वहीं, अक्षय कुमार- कृति सैनन की फिल्म बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन 50.25 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ फ्लॉप रही।

गंगूबाई काठियावाड़ी
वहीं, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 128.89 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म औसत रही।

द बैटमैन
हॉलीवुड फिल्म द बैटमैन ने हिंदी में 6.75 करोड़ की ओपनिंग दी थी। 44 करोड़ की कुल कमाई के साथ फिल्म हिट रही।

द कश्मीर फाइल्स
इस फिल्म ने 3.55 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन 50 दिन से ऊपर तक सिनेमाघरों में टिकी रही.. और फिल्म की कुल कमाई 252.50 करोड़ तक रही है। यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











