इरफान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जज्बा कल रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शको में काफी उत्सुकता है जिसके पीछे दो मुख्य वजहें हैं। पहली वजह ये है कि सालों बाद ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं तो वहीं दूसरी वजह हैं इरफान खान, जो पिछले कुछ सालों से कई फिल्मों की सहीफलता को अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। जज्बा को लेकर भी दर्शकों का यही मानना है कि अगर जज्बा सफल होती है तो इसके पीछे इरफान खान का अभिनय ही होगा।
देखा जाए तो ऐश की पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ऐश किसी भी फिल्म को सफल बनाने में उतनी सक्षम नहीं हैं। लेकिन वहीं इरफान ने सीरियस से लेकर रोमांटिक किरदारों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। जिसे दर्शको ने खासा पसंद भी किया है। तो आइये एक नज़र डालते हैं उन वजहों पर जिनकी वजह से ऐश नहीं बल्कि इरफान हो सकते हैं जज्बा के हिट होने की वजह
इरफान बतौर इंस्पेक्टर
हाल ही में तलवार फिल्म रिलीज हुई जिसमें इरफान खान सीबिआई इंस्पेक्टर के किरदार में थे। दर्शकों को इरफान ने काफी इँप्रेस किया।
रोमांटिक किरदार
पीकू में दीपिका पादुकोण के साथ इरफान रोमांटिक किरदार में थे। जो दर्शको को बेहद पसंद आया।
इंटरनेशनल ऑडियंस
जुरासिक वर्ल्ड में भी इरफान खान नज़र आए, इंटरनेशनल ऑडियंस ने भी इरफान खान को काफी सराहा।
ऐश्वर्या राय की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म 2010 में रिलीज हुई गुजारिश को दर्शकों ने एक सिरे से नकार दिया था। हालांकि गुरु और जोधा अकबर में दर्शकों को ऐश की खूबसूरती काफी भाई। देखना है कि क्या जज्बा में ऐश सालों बाद उसी खूबसूरती का जादू चला पाती हैं।
ऐश या इरफान
जज्बा के अभी तक के प्रमोशन्स को देखकर ये साफ है कि लोग ऐश से ज्यादा इरफान को देखने के लिेए उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications