[बॉक्स ऑफिस] ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज़्बा 9 अक्टूबर से सिनेमाघर में रिलीज़ हो रही है और फिल्म के लिए बहुत ही तगड़ी प्लानिंग की गई है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो बजरंगी भाईजान के बाद जज़्बा ही ऐसी फिल्म है जिसे इतनी शानदार ओपनिंग मिल रही है।
अगर सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय और इरफान खान दोनों की ही इंटरनेशल फैन फॉलोइंग है और यही कारण है कि बजरंगी भाईजान के बाद कोई फिल्म इतने बड़े स्तर पर रिलीज़ की जा रही है। जानिए ट्रेड विशेषत्रज्ञों ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर क्या कयास लगाए हैं -
बजरंगी भाईजान की तैयारी
फिल्म को लगभग 3000 स्क्रीन दिए जा रहे हैं और बजरंगी भाईजान के बाद ये दूसरी फिल्म है जो इतनी बड़ी रिलीज़ है।
4 से 5 करोड़
फिल्म की ओपनिंग 4 से 5 करोड़ की मानी जा रही है और किसी भी सूरत में फिल्म इससे ज़्यादा नहीं कमाएगी।
वीकेंड
फिल्म का वीकेंड कलेक्शन पहले दिन की चर्चा पर निर्भर कर रहा है। अगर फैन्स ने तारीफ की तो ही फिल्म चलेगी।
अगर अच्छा रिस्पॉन्स
अगर फिल्म का रिस्पॉन्स पहले दिन अच्छा रहा तो वीकेंड पर फिल्म के 20 से 22 करोड़ के चांस हैं।
बेकार चर्चा
अगर फिल्म को दर्शकों का ठंडा रिस्पान्स मिला तो फिल्म का कुल कलेक्शन 30 से 35 करोड़ पर ठप हो जाने के आसार हैं।
लाइफटाइम कलेक्शन
वैसे माना जा रहा है कि फिल्म अच्छी है और फिल्म की कुल कमाई 60 करोड़ होगी।
फिल्म है हिट
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा पा लेगी लेकिन कमाई ज़्यादा नहीं करेगी।
40 प्रतिशत बुकिंग
फिल्म की ओपनिंग 40 - 45 प्रतिशत पर मानी जा रही है जो कि अच्छी होगी।
इरफान के कंधे मज़बूत
फिल्म को पूरी तरह से इरफान खान के कंधों पर डाल दिया गया है और उन्हें ही फिल्म को पार लगाना है।
तलवार का फायदा
इरफान खान को तलवार का फायदा मिलने के पूरे आसार हैं और माना जा रहा है कि फिल्म धीरे धीरे रफ्तार पकड़ लेगी।
सलमान फ्लॉप - ऐश हिट
जानिए बॉक्स ऑफिस पर --->[सलमान रहे हैं सुपरफ्लॉप और ऐश इंटरनेशनल हिट!]


Click it and Unblock the Notifications


