..................... Jayeshbhai Jordaar Friday Box Office Collection- Ranveer Singh's film had a shockingly dull opening | जयेशभाई जोरदार DAY 1 बॉक्स ऑफिस: रिलीज होते ही औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की फिल्म, यहां जानें कलेक्शन - Hindi Filmibeat

जयेशभाई जोरदार DAY 1 बॉक्स ऑफिस: रिलीज होते ही औंधे मुंह गिरी रणवीर सिंह की फिल्म, यहां जानें कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म जयेशभाई सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कंटेंट दर्शकों को खास आकर्षित नहीं कर रहा है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। फिल्म ने शुक्रवार को यानि की पहले दिन महज 3.25 करोड़ की ओपनिंग दी है।

यह रणवीर सिंह की सबसे धीमी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में जा चुकी है। रणवीर की पिछली फिल्म '83' ने लॉकडाउन के तुरंत बाद रिलीज होने के बावजूद 12.56 करोड़ की ओपनिंग दी थी। खैर, जयेशभाई को लेकर शुरुआत से ही माहौल काफी ठंडा देखा जा रहा था।

jayeshbhai-jordaar-friday-box-office-collection

ट्रेड पंडितों की मानें तो शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी उछाल देखने को मिल सकती है। जयेशभाई जोरदार का वीकेंड कलेक्शन 12 से 15 करोड़ तक के बीच रह सकता है। हालांकि फिल्म का हिट होना अब काफी मुश्किल माना जा रहा है। फिल्म की सफलता काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर थी।

देखा जाए तो साल 2022 बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी निराशाजनक रहा है। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही एक के बाद एक बड़ी से बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, लेकिन नतीजा उम्मीद से उलट रहा है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन.. सभी सुपरस्टार फ्लॉप रहे। इस साल अब तक 10 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सुपरहिट रही है, जबकि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' औसत रही है। बाकी सभी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ऐसे में सभी को रणवीर की 'जयेशभाई जोरदार' से उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X