..................... Jawan Weekend Box Office Collection: Shahrukh Khan is creating history, enters 500 crore club in Day 4 - Hindi Filmibeat

Jawan Weekend Box Office Collection: इतिहास रच रहे हैं शाहरुख खान, 4 दिनों में 500 करोड़ पार, ब्लॉकबस्टर फिल्म

jawan-weekend-box-office-collection-shahrukh-khan-is-creating-history-enters-500-crore-club-in-day-4

Jawan Weekend Box Office Collection: फिल्म जवान के साथ शाहरुख खान हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। ऐसे रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना किसी भी स्टार के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। सबसे बड़ी ओपनिंग से लेकर सबसे बड़ा वीकेंड देने तक.. जवान हर दिन अपनी कमाई के सबको चौंका रही है।

एटली के निर्देशन में बनी जवान ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी जमकर कमाई कर रही है। कहना गलत नहीं होगा कि महज 4 दिनों में फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बता दें, यह 7 सितंबर को वर्ल्डवाइड लगभग 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

भारत में 280 करोड़ पार कलेक्शन

फिल्म के हिंदी कलेक्शन की बात करें.. तो फिल्म ने गुरुवार को 65.50 करोड़ की ओपनिंग के बाद, शुक्रवार को 46.23 करोड़, शनिवार को 68.72 करोड़ और रविवार को 70 करोड़ लगभग का कलेक्शन किया है। इसी के साथ हिंदी में फिल्म की कुल कमाई अब तक 250.45 करोड़ तक हो चुकी है। जबकि, तमिल और तेलुगु में फिल्म ने चार दिनों में 37 करोड़ तक की कमाई की है। यानि की भारत में फिल्म की कुल कमाई अब तक 287- 288 करोड़ तक की हो चुकी है।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में एंट्री

वहीं, ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की जवान 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जवान यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली इतिहास की सबसे तेज़ बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

इतना ही नहीं, बल्कि शाहरुख खान एक ही साल में दो 500 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो जवान भारत में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली फिल्म बनने वाली है।

Read more about: jawan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X