1000 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री लेने वाली टॉप 6 फिल्में, चौथे नंबर पर है शाहरुख खान की जवान

1000 Crore Club Films: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पिछले 20 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स कायम करते जा रही हैं, जिसे तोड़ना किसी भी सुपरस्टार के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। हाल ही में फिल्म ने जहां भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।
पहले पठान और अब जवान के साथ, शाहरुख खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए जिनकी दो फिल्मों ने एक ही साल में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई की है। जवान ने महज 18 दिनों में यह माइलस्टोन आंकड़ा पार कर लिया है। एटली निर्देशित इस फिल्म ने 1004.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बता दें, 1000 करोड़ क्लब में इससे पहले भी 5 भारतीय फिल्में पहुंच चुकी हैं। एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2, आरआरआर से लेकर आमिर खान की दंगल तक.. इन सभी फिल्मों ने भारत के साथ साथ ओवरसीज में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
1000 करोड़ में सबसे तेज एंट्री लेने वाली फिल्में
हालांकि 1000 करोड़ तक सबसे तेज पहुंचने की बात करें.. तो जवान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। जबकि सबसे टॉप पर है राजामौली की बाहुबली 2, जिसने महज 10 दिनों में 1000 करोड़ से ऊपर का बिजेनस कर लिया था। यहां देंखे लिस्ट-
बाहुबली 2 - 10 दिन
आरआरआर- 16 दिन
केजीएफ 2- 16 दिन
जवान- 18 दिन
पठान- 27 दिन
दंगल- 154 दिन
हालांकि फिलहाल जवान की कमाई पूरे जोर शोर से जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें शाहरुख खान की ये फिल्म आराम से 1500 करोड़ तक पहुंच सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान को पछाड़कर शाहरुख खान एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बनने वाले हैं। डंकी के साथ शाहरुख 3000 करोड़ तक पहुंच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications