शाहरुख खान की 'जवान' ने रोका 'गदर 2' का रास्ता, बॉक्स ऑफिस पर पठान को नहीं पछाड़ पाएंगे सनी देओल!

jawan-slows-down-gadar-2-at-box-office-sunny-deol-film-will-fail-to-surpass-pathaan

Gadar 2 Box Office: सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी एन्जॉय की है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब तहलका मचाया और बॉलीवुड की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म साबित हुई। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

27 दिनों की कमाई के साथ गदर 2 का कुल कलेक्शन अब 508.17 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस वीकेंड फिल्म बाहुबली 2 (511 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लेगी। वहीं, गदर 2 का अगला टार्गेट है शाहरुख खान की पठान, जिसने हिंदी में 425 करोड़ तक की कमाई की थी।

जवान ने रोका गदर 2 का रास्ता

लेकिन अब सिनेमाघरों में जवान रिलीज हो चुकी है और हर तरफ फिल्म छा चुकी है। शाहरुख स्टारर इस फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है, बल्कि आम पब्लिक भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस दे रही है।

कोई शक नहीं कि शाहरुख की जवान ने अब बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का रास्ता रोक दिया है। गदर 2 के लिए अब आगे की कमाई काफी मुश्किल होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सनी देओल, अमीषा पटेल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 415- 418 करोड़ तक जा सकता है। यानि की ये पठान को नहीं पछाड़ पाएगी। हालांकि गदर 2 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

बता दें, पठान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। वहीं, दूसरे नंबर पर है गदर। जबकि काफी उम्मीद है कि जवान इन सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी और 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करेगी।

More from Filmibeat

Read more about: jawan gadar 2 pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X