Jawan Box Office: पठान, केजीएफ 2, सुल्तान को पछाड़कर शाहरुख खान देंगे सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन!

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर निकल चुकी है। 75 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, फिल्म के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त चल रही है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म टिकट खिड़की पर धमाका करने वाली है।
इस साल की शुरुआत में आई फिल्म पठान के साथ शाहरुख खान ने कई बड़े रिकॉर्ड कायम किये थे। अब किंग खान अपने ही रिकॉर्ड को जवान के साथ तोड़ने वाले हैं। गुरुवार को एक तगड़ी शुरुआत के साथ जवान बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म तो बन चुकी है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सबसे बड़ा वीकेंड भी दे पाएगी?
4 दिनों के वीकेंड में रिकॉर्ड बना पाएगी जवान!
हिंदी में रिलीज फिल्मों की लिस्ट देंखे तो फिलहाल सबसे बड़ा वीकेंड देने का रिकॉर्ड पठान के पास है, जो बुधवार को रिलीज हुई थी। 5 दिनों में फिल्म ने 280.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि जवान के पास 4 दिनों का लंबा वीकेंड है, फिल्म के लिए यह आंकड़ा पार कर पाना एक चैलेंज होगा।
हालांकि ट्रेड पंडितों की मानें तो, गदर 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पीछे कर, जवान का टॉप 2 में पहुंचना तो पक्का है।
यहां देंखे टॉप वीकेंड ग्रॉसर्स (हिंदी)-
पठान- 280.75 करोड़
के.जी.एफ 2- 193.99 करोड़
सुल्तान- 180.36 करोड़
वॉर- 166.25 करोड़
भारत- 150.10 करोड़
गदर 2- 134.88 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 129.77 करोड़
बाहुबली 2 - 128 करोड़
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 123 करोड़
ब्रह्मास्त्र- 120.75 करोड़


Click it and Unblock the Notifications