..................... Jawan Day 5 Box Office Collection: Shahrukh Khan Makes A Fastest and Blockbuster Entry In The 300 Crore Club - Hindi Filmibeat

Jawan Day 5 Box Office Collection: 300 करोड़ क्लब में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर एंट्री, सबसे तेज

jawan-day-5-box-office-collection-shahrukh-khan-made-fastest-and-blockbuster-entry-in-300-crore-club

Jawan Day 5 Box Office Collection: एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति बनाई हुई है। चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड के बाद, सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही जवान भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक, सभी भाषाओं को मिलाकर 286.16 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अपने पांचवे दिन यानि की सोमवार को किंग खान की फिल्म ने 31-33 करोड़ तक की कमाई की है। जिसमें हिंदी वर्जन की कमाई 27 करोड़ तक की रही है।

भारत और ओवरसीज में शाहरुख खान की चला जादू

पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 317- 318 करोड़ तक पहुंच चुका है। और इसी के साथ यह 300 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, जवान ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी जमकर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 570 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है जवान

कहना गलत नहीं होगा कि जवान, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। पठान और जवान के साथ.. शाहरुख खान एक ही साल में दो 500 करोड़ी (वर्ल्डवाइड) फिल्म देने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो जवान भारत में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली फिल्म बनने वाली है।

300 करोड़ क्लब में पहुंचे एक्टर्स

300 करोड़ क्लब की बात करें.. तो अब शाहरुख खान की दो फिल्में इसमें शामिल हैं- पठान और जवान। हालांकि सलमान खान अभी भी 3 फिल्मों के साथ टॉप पर हैं। दबंग खान की बजरंगी भाईजान, सुलतान और टाइगर जिंदा है.. ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, आमिर खान 2 फिल्मों (पीके, दंगल) के साथ शाहरुख के बराबर हैं। वहीं, रणबीर कपूर (संजू), रणवीर सिंह (पद्मावत), सनी देओल (गदर 2) और ऋतिक रोशन (वॉर) एक- एक फिल्मों के साथ शामिल हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X