Jawan Day 2 Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म का धमाका, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Jawan Day 2 Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में अपना जादू बरकारार रखे हुए है। फिल्म (Jawan)ने बॉक्स ऑफिस पर सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए जमकर कमाई की है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो पहले दिन की तुलना में कम है। हालांकि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर गई है।
दूसरे दिन शाहरुख की फिल्म जवान की कमाई-
एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बहुचर्तित फिल्म 'जवान' का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। फैंस के बीच जवान एक फिल्म नहीं बल्कि एक त्यौहार की तरह आई है, इसीलिए फिल्म के आते ही हर तरफ एक अलग ही हलचल पैदा हो गई है। कमाई के मामले भी फिल्म इतिहास रच रही है।
विजय सेतुपति और शाहरुख खान की फिल्म जवान का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ये पहले दिन की तुलना में काफी कम है लेकिन बैसे फिल्म कमाई अच्छी कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' ने दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन करके बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है। हालांकि ऐसी रिपॉर्ट हैं कि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने वाला है।
एटली की फिल्म जवान का जादू हर तरफ-
एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' उनकी आज तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और नयनतारा साथ में दिखाई दिए, फैंस ने दोनों को काफी पसंद किया। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कैमियों करके अपना जादू कायम रखा। जबरदस्त ओपिनिंग करके फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। आगे देखना होगा कि फिल्म क्या कमाई करती है।


Click it and Unblock the Notifications
