Jawan Day 1 Box Office Collection: शाहरुख खान की 'जवान' का दुनियाभर में तहलका, ओपनिंग के साथ 100 करोड़ पार!

Jawan Day 1 Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। धमाकेदार एडवांस बुकिंग के बाद, टिकट खिड़की पर भी फिल्म का जबरदस्त जादू दिखा।
एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना शुरु कर दिया है। बता दें, पहले दिन फिल्म ने भारत में कुल 75- 77 करोड़ तक की कमाई की है। जिसमें से हिंदी में 67-68 करोड़ का कलेक्शन हुआ है, जबकि 8- 10 करोड़ फिल्म ने तमिल और तेलुगु में कमाए हैं।
इसके अलावा शाहरुख खान और नयनतारा की ये फिल्म ओवरसीज में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो गुरुवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 120-122 करोड़ (gross) कलेक्शन कर लिया है। और इसी के साथ शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित हो चुकी है।
अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं शाहरुख खान
जवान के साथ शाहरुख खान ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जो जवान के साथ उन्होंने बनाया था। पठान ने भारत में 57 करोड़ की ओपनिंग दी थी, जबकि जवान 75 करोड़ पार जा चुकी है। कोई शक नहीं कि साल 2023 किंग खान अपने नाम लिख चुके हैं। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि जवान आगे आगे कौन से ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करती है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में:
आरआरआर - 223 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन - 213 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2- 163 करोड़
आदिपुरुष- 140 करोड़
साहो- 126 करोड़
जवान- 120 करोड़*
2.0 - 110 करोड़
पठान- 106 करोड़


Click it and Unblock the Notifications