Jawan Box Office Records: शाहरुख खान की फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में धड़ाधड़ तोड़े ये 7 बड़े रिकॉर्ड

jawan-broke-these-7-major-box-office-records-in-just-4-days-shahrukh-khan-reclaims-king-khan-title

Jawan Box Office Records: शाहरुख खान की जवान हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाना शुरु किया है, वो अभी भी जारी है। कोई शक नहीं कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं। पठान के बाद, अब जवान से शाहरुख खान इतिहास रच रहे हैं।

जवान की हिंदी वर्जन ने भारत में चार दिनों में 252.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तमिल और तेलुगु में फिल्म ने चार दिनों में 34.08 करोड़ की कमाई की है। बता दें, पठान (5 दिनों में) , गदर 2 (6 दिनों में), केजीएफ 2 (7 दिनों में) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए जवान 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज फिल्म बन चुकी है।

ओवरसीज में भी जबरदस्त कमाई

भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी शाहरुख खान की ये फिल्म धमाल मचा रही है। ओवरसीज में पहले 4 दिनों में इसने 64.10 मिलियन डॉलर का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसने इस वीकेंड ग्लोबल चार्ट पर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म 520.79 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

चार दिनों में, जवान ने तोड़े ये 7 बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड:

1. सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्म- 65.50 करोड़
2. सबसे बड़ा वीकेंड देने वाली फिल्म- 252.08 करोड़
3. चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म- 71.63 करोड़
4. सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन- 71.63 करोड़
5. 250 करोड़ क्लब का आंकड़ा सबसे तेज पार करने वाली फिल्म
6. एक ही साल में 500 करोड़ कमाने वाली दो फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर शाहरुख खान
7. वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री करने वाली फिल्म

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X