Jawan Worldwide Collection: 6 दिनों में 600 करोड़ पार, शाहरुख खान की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका

jawan-box-office-worldwide-collection-shahrukh-khan-film-crosses-600-crores-in-just-6-days

Jawan Box Office Worldwide Collection: एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' अपने शानदार आंकड़ों से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म ने अपने छठे दिन तक सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखा। खासकर शाहरुख फैंस के बीच दुनियाभर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है।

6 दिनों में फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को 24 करोड़ की कमाई के साथ जवान का कुल कलेक्शन 306.58 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं, तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 6 दिनों में 39.02 करोड़ का कारोबार है।

वर्ल्डवाइड 600 करोड़ पार पहुंची जवान

ये शाहरुख खान का ही जादू है कि जवान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी डंका बजा रही है। भारत में हिंदी और अन्य भाषाओं के साथ जवान की कुल कमाई 345.60 करोड़ हो चुकी है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 213.32 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन देखें तो 621.12 करोड़ तक पहुंच चुका है (भारत- 407.80 करोड़ gross+ 213.32 करोड़)..

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है जवान

बता दें, जवान हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। पठान और जवान के साथ.. शाहरुख खान एक ही साल में दो 600 करोड़ी (वर्ल्डवाइड) फिल्म देने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए हैं। वहीं, भारत में सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म बन चुकी है जवान।

'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी।

Read more about: jawan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X