..................... Jawan Box Office: Will Shahrukh Khan film break the records of Pathaan, KGF 2, Gadar 2, to become biggest opener - Hindi Filmibeat

Jawan Box Office: 'पठान', 'केजीएफ 2', 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़, शाहरुख खान की फिल्म बनेगी सबसे बड़ी ओपनर!

jawan-box-office-will-shahrukh-khan-film-break-records-of-pathaan-kgf-2-gadar2-become-biggest-opener

Jawan Box Office: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की रिलीज में अब सिर्फ एक हफ्ता रह गया है और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी गई है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज और ऊपर चढ़ चुका है। ट्रेड पंडितों के बीच भी अब जवान के लिए काफी उत्साह है।

माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इसी साल जनवरी में रिलीज हुई पठान के साथ शाहरुख खाने कई नए रिकॉर्ड कायम किये थे, वहीं अब जवान के साथ वो उन्हीं रिकॉर्ड्स तो टक्कर देने वाले हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

जोर शोर से एडवांस बुकिंग शुरु

जवान की एडवांस बुकिंग काफी जोर शोर से शुरु हुई है। कई सिंगल थियेटरों में बुकिंग शुरु होने के कुछ ही घंटों में सभी टिकटें बिक गईं, वहीं कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं। जाहिर तौर पर ये आने वाले बॉक्स ऑफिस तूफान का सूचक है। बता दें, अब सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है पठान। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जवान का फर्स्ट डे कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।

सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

पठान- 57 करोड़
केजीएफ 2- 53.95 करोड़
वॉर- 53.35 करोड़
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 52.25 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़
भारत- 42.30 करोड़
बाहुबली 2 - 41 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़
गदर 2- 40.10 करोड़
सुलतान- 36.54 करोड़

बता दें, जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है। यह काफी बड़े स्तर की एक्शन फिल्म है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है। इनके अलावा, 'जवान' की स्टार कास्ट में रिद्धि डोगरा, प्रियमणि और सान्या मल्होत्रा शामिल हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X