..................... Jawan Box Office Prediction: Will Shahrukh Khan film make an entry in Top 5 Biggest Indian Openers Worldwide - Hindi Filmibeat

Jawan Box Office Prediction: सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल होगी शाहरुख खान की जवान!

jawan-box-office-prediction-will-shahrukh-khan-film-make-an-entry-in-top-5-biggest-indian-openers

Jawan Box Office Prediction: शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर देश और दुनिया में माहौल बन चुका है। फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त चल रही है कि अभी भी से बॉक्स ऑफिस पर सारे पुराने रिकॉर्ड्स पर खतरे की घंटी बजने लगी है। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पठान के बाद, अब शाहरुख की इस फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच बहुत ज्यादा उत्साह है। फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बचे हैं, और अभी तक एडवांस बुकिंग से लगभग ढ़ाई लाख टिकट बेचे जा चुके हैं। बता दें, फिल्म के प्रति डिमांड को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने सुबह 5 और 6 बजे का शो भी शुरु कर दिया है।

शोज हो चुके हैं हाउसफुल

साउथ इंडिया में भी फिल्म को बंपर रिस्पॉस मिल रहा है और सुबह के लगभग 80 प्रतिशत शोज हाउसफुल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर आने वाली सुनामी का संदेश है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, जो उन्होंने फिल्म पठान के साथ बनाया था।

भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी बंपर ओपनिंग

ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत में फिल्म कम से कम 70 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। वहीं, ओवरसीज में इसकी कमाई 50 करोड़ तक जा सकती है। यानी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 130 करोड़ तक पहुंच सकता है। यदि फिल्म ये आंकड़ा पाने में सफल होती है, तो शाहरुख खान स्टारर जवान भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में:

आरआरआर - 223 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन - 213 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2- 163 करोड़
आदिपुरुष- 140 करोड़
साहो- 126 करोड़
2.0 - 110 करोड़
पठान- 106 करोड़

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X