..................... Jawan Box Office Day 11: Becomes fastest film to enter 400 crore club, beats Pathaan and Gadar 2 - Hindi Filmibeat

Jawan Box Office Day 11: पठान और गदर 2 को पछाड़कर, सबसे तेजी से 400 करोड़ क्लब में पहुंची जवान

jawan-box-office-day-11-becomes-fastest-film-to-enter-400-crore-club-beats-pathaan-and-gadar-2

Jawan Box Office Day 11: फिल्म जवान के साथ शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रहे हैं। फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है, जिसे तोड़ना आने वाली किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होगा। सबसे बड़ी ओपनिंग से लेकर सबसे तेजी से 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने तक.. जवान हर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 11 दिन गुजार लिये हैं और यह अभी भी मजबूती के साथ जमी हुई है। अपने दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 100 प्रतिशत से ऊपर की बढ़त दिखाई। दूसरे शनिवार को जवान ने हिंदी में 30.10 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई 35 करोड़ तक की रही है।

भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट

11वें दिन यानि की रविवार की कमाई के साथ, हिंदी में जवान की कुल कमाई अब तक 430 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 480 करोड़ तक का रहा है। कोई शक नहीं कि जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जवान ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान और गदर 2 को जवान ने छोड़ा पीछे

भारत में कमाई की बात करें.. तो खास बात है कि 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली सबसे तेज फिल्म बन चुकी है जवान। फिल्म ने महज 11 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है। जबकि पठान और गदर 2 से 400 करोड़ तक पहुंचने में 12 दिन लगाए थे। बाहुबली 2 (हिंदी) ने 15 दिन.. और केजीएफ 2 (हिंदी) ने 23 दिनों में इस कल्ब में एंट्री पाई थी।

Read more about: jawan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X