Jawan Advance Booking: शाहरुख खान के फिल्म की बंपर ओपनिंग, कुछ ही घंटों में हाउसफुल हुए शोज, टूटे रिकॉर्ड!

Jawan Box Office Advance Booking: शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए बिल्कुल तैयार है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार ओपनिंग ली है।
ओवरसीज के बाद, जवान ने भारत में अपनी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और बुक किए जा रहे टिकटों की संख्या शाहरुख के स्टारडम का प्रमाण है। फिल्म ने देश भर में हिंदी 2डी, तमिल 2डी और आईमैक्स 2डी वर्जन में अपनी बुकिंग शुरू कर दी है, और औसतन प्रति घंटे लगभग 21 हजार टिकट बुक किए जा रहे हैं।
एक दिन में ही 80 हजार टिकट बिके
खास बात है कि टिकट की कीमतें भी फैंस को रोक नहीं पा रही हैं। मुंबई और दिल्ली के कुछ शोज में टिकट की कीमत 2400 रूपए तक की है, लेकिन वो शोज लगभग हाउसफुल हैं। एडवांस बुकिंग शुरु होने के पहले दिन ही जवान के लगभग 80 हजार टिकट बिक चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पीवीआर और आईनॉक्स के लगभग 66,000 टिकट बिके हैं, जबकि सिनेपॉलिस ने 13,500 टिकट बेचे हैं।
कई शहरों में शोज हो रहे हैं हाउसफुल
बता दें, दिल्ली के दो बड़े सिनेमाहॉल लिबर्ट्री और डिलाइट 2 घंटे के अंदर ही लगभग फुल हो चुके हैं। हैदराबाद में भी एक मल्टीप्लेक्स ने 'जवान' के क्रेज को देखते हुए स्क्रीन्स बढ़ा दी हैं। वहीं, बिहार के हाजीपुर समेत कई शहरों में भी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें, जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है। और खास बात है कि चेन्नई में फिल्म की एडवांस बुकिंग मुंबई से भी बेहतर जा रही है।
शाहरुख खान की जवान एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। ट्रेड पंडितों की मानें तो जवान ये रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications