Jawan Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ने लगाई आग, कुछ ही घंटों में तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड

Jawan Advance Booking: इस साल रिलीज हुई पठान के बाद, अब शाहरुख खान फिल्म जवान के साथ रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरु कर चुके हैं। जवान की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और कुछ ही मिनटों में इसने तहलका मचाना शुरु कर दिया। बता दें, महज आधे दिन में ही जवान से शाहरुख की ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरु की गई थी। सिर्फ 4 घंटे के भीतर, जवान ने तीन नेशनल चेन्स, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 60,000 टिकट बेचे दिये। वहीं, पहले दिन के अंत तक फिल्म ने 150,000 लाख टिकटें बेचीं। इसी के साथ जवान ने पहले दिन पठान द्वारा बेचे गए 1.17 लाख टिकटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सबसे बड़ी ओपनर बनने वाली है जवान
ट्रेड पंडितों की मानें तो जवान बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 70 करोड़ तक की ओपनिंग देने वाली है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर और ओवरसीज कलेक्शन के साथ यह पहले दिन 125 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है। कोई शक नहीं कि यह ऐतिहासिक होगा।
खास बात है कि अभी जवान की रिलीज में 5 दिन और बचे हैं। एडवांस बुकिंग में अब तक की सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म है बाहुबली 2 (हिंदी), जिसने 6.50 लाख टिकटें बेची थीं। देखा दिलचस्प होगा कि क्या जवान ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं! फिल्म दूसरे दिन भी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त ट्रेंड दिखा रही है।
एडवांस बुकिंग में कुल सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्में हैं (पैंडेमिक के बाद)-
पठान- 5.56 लाख टिकट
केजीएफ 2- 5.15 लाख टिकट
ब्रह्मास्त्र- 3.02 लाख टिकट
आदिपुरुष- 2.85 लाख टिकट
गदर 2- 2.74 लाख टिकट
बता दें, दिल्ली के दो बड़े सिनेमाहॉल लिबर्ट्री और डिलाइट हाउसफुल हो चुके हैं। हैदराबाद में भी एक मल्टीप्लेक्स ने 'जवान' के क्रेज को देखते हुए स्क्रीन्स बढ़ा दी हैं। वहीं, बिहार के हाजीपुर समेत कई शहरों में भी शोज हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें, जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
