..................... Jawan, Animal, Gadar 2, Tiger 3- 15 biggest Bollywood films which can create havoc at the box office in 2nd half of 2023 - Hindi Filmibeat

गदर 2, जवान, टाइगर 3, एनिमल- बॉलीवुड की 15 फिल्में, 2023 की दूसरी छमाही में बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती हैं तहलका

jawan-animal-gadar-2-tiger-3-biggest-bollywood-15-films-create-havoc-at-box-office-in-2023-2nd-half

2023 Upcoming Bollywood Films: साल के छह महीने गुजर चुके हैं और बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देंखे तो ये साल अब तक औसत रहा है। कुछ फिल्मों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन दिया है, जबकि कुछ बड़ी फिल्मों को दर्शकों से पूरी तरह से नकार दिया है। बता दें, 6 महीने में बॉलीवुड फिल्मों ने कुल मिलाकर 1600 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

2023 की अब तक की सफल फिल्मों में शामिल रही है पठान, द केरल स्टोरी, तू झूठी मैं मक्कार और जरा हटके जरा बचके। जबकि अक्षय कुमार की सेल्फी, अजय देवगन की भोला, प्रभास की आदिपुरुष.. जैसी फिल्मों से बॉलीवुड को बड़ा झटका मिला है।

साल के दूसरे छमाही में आ रही हैं बड़ी फिल्में

2023 के सेकेंड हॉफ में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस चेहरा बदल सकती हैं। इंडस्ट्री को और फैंस को इन फिल्मों से काफी उम्मीद है। जहां शाहरुख खान अपनी दो सबसे बड़ी फिल्मों (जवान और डंकी) के साथ दस्तक देने वाले हैं, वहीं अक्षय कुमार भी अपनी तीन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए बेसब्र हैं।

आने वाले महीनों में स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दिवाली, क्रिसमस.. हर मौके पर बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म रिकॉड तोड़ कमाई कर पाती है।

2023 में आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट:

28 जुलाई- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
11 अगस्त- ओएमजी 2
11 अगस्त- गदर 2
25 अगस्त- ड्रीम गर्ल 2
01 सितंबर- सोररई पोट्रू रीमेक (अक्षय कुमार)
7 सितंबर- जवान
28 सितंबर- सालार
5 अक्टूबर- द ग्रेट इंडियन रेस्कयू
20 अक्टूबर- गणपत भाग I
10 नवंबर (दिवाली)- टाइगर 3
24 नवंबर- इमरजेंसी
1 दिसंबर- फुकरे 3
1 दिसंबर- एनिमल
1 दिसंबर- सैम बहादुर
22 दिसंबर (क्रिसमस)- डंकी

Read more about: jawan tiger 3 gadar 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X