शाहरुख खान की 'Jawan' ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका, 'गदर 2' को मात देते हुए निकली इतनी आगे

Jawan: वर्तमान समय में हर तरफ सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का ही जलवा कायम हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कई सारे लोगो फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में जवान को लेकर चर्चा हो रही हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म जवान शानदार ओपनिंग को लेकर भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
जवान की एडवांस बुकिंग-
एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इससी के साथ शाहरुख खान की फिल्म जवान की USA सहित विदेशों में एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 1 सितंबर को 'जवान की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। जिसने पांच दिनों के अंदर ही लाखों की टिकट बेचकर करोड़ों की कमाई कर ली है।
सूत्रों से सामने आया है कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन की कमाई से 'जवान' ने 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है। विजय सेतुपति स्टारर ये फिल्म अब तक एडवांस बुकिंग में 5 सितंबर तक 3 लाख से अधिक टिकट सोल्ड आउट कर चुकी है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'जवान' की बुधवार सुबह 10 बजे तक कितनी टिकट बिक चुकी हैं, इसकी जानकारी शेयर की। वहीं सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो जवान की हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी टिकट बुकिंग धड़ाधड़ हो रही है। हिंदी भाषा में फिल्म की टोटल बुकिंग 845594 करोड़ के करीब हुई है।
गदर 2 पीछे छोडकर आगे निकली जवान-
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की रिलीज से पहले ही फिल्म की करोड़ों में हुई थी। 'गदर 2' ने एडवांस बुकिंग में 11 अगस्त की रिलीज से पहले टोटल 18 करोड़ के करीब कमाई की थी। जवान ने 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस फिल्म ने अब तक महज इंडिया में सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग में अब तक 26.45 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन 'जवान' लगभग 60 से 70 करोड़ की कमाई कर सकती है। खैर गदर 2 का भी अपना जलवा रहा और फिल्म ने इतिहास रचा और अब जवान को लेकर भी कई सारे अनुमान है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
