..................... रिलीज से पहले ही करोड़ों में खेल रहा है जवान, एडवांस बुकिंग ने विदेश में गाड़े झंडे! Jawan advance booking earn 1 crore in USA Market, Shahrukh Khan all set to bang - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले ही करोड़ों में खेल रहा है जवान, एडवांस बुकिंग ने विदेश में गाड़े झंडे!

jawan, shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ रही है और इस वक्त जो खबर सामने आई है वो मेकर्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रिलीज से पहले ही यूएस में जवान की दीवानगी दिख रही है और जवान करोड़ों में अभी से खेल रहा है।

जी हां, खबरें हैं कि अभी तक जवान ने 1 करोड़ का कलेक्शन एडवांस बुकिंग से कर लिया है। जवान को अभी रिलीज होने में दो हफ्ते बाकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।

ट्रेड इनसाइडर के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से 15 दिन पहले ही यूएस बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकटें बेच ली हैं। इसका मतलब ये है कि देश में एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद ये फिल्म टिकट खिड़की पर बवाल कर देगी।

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। जवान को लेकर भी ऐसी ही उम्मीदें की जा रही है। इस फिल्म की कहानी को लेकर भी कई बातें सामने आ चुकी हैं।

शाहरुख खान का किरदार?

खबरें हैं कि शाहरुख खान जो कि पिता के रूप में नजर आएंगे उनका नाम इस फिल्म में विक्रम होने वाला है जबकि पुत्र शाहरुख खान का नाम आजाद होने वाला है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं बोलने वाले हैं।

"हमें पता चला है कि शाहरुख खान के पिता के किरदार का नाम विक्रम है जो एक जवान (कमांडो) होगा और एक कमांडो टीम का नेतृत्व करेगा जिसमें 4 प्रमुख लोग शामिल होंगे।" वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त फिल्म जवान के साथ साथ डंकी को लेकर भी खबरों का हिस्सा है और आने वाले वक्त में वो राजकुमार हिरानी के साथ भी दमदार काम करते दिखने वाले हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X