जवानी जानेमन की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार- सैफ अली खान और आलिया फर्नीचरवाला का संघर्ष जारी
अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। तब्बू, आलिया फर्नीचरवाला, सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन ने इन चार दिनों में अब तक कुल 14.86 करोड़ की कमाई कर ली है। धीमी रफ्तार से कमाई कर रही ये फिल्म चौथे दिन यानी सोमवार को 2.3 करोड़ कमाने में सफल हुई। इस समय बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई लगी हुई है।
सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन ने पहले दिन 3.24 करोड़ रुपये कमाए वहीं वीकेंड पर 5.04 करोड़ की कमाई करने में सफल हुई। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 14.56 करोड़ हो चुका है।

फिल्म में सैफ अली खान प्ले बॉय की भूमिका में हैं। वहीं फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया फर्नीचरवाला ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई हैं। वहीं तब्बू आलिया की मां का रोल निभा रही हैं।
jawaani jaaneman box office collection saif ali khan movie सैफ अली खान कमाई बॉक्स ऑफिस जवानी जानेमन तब्बू आलिया फर्नीचरवाला


Click it and Unblock the Notifications