वीकेंड पर सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' का धमाल, 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' ने तोड़ा दम
एक्टर सैफ अली खान, आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू की फिल्म 'जवानी जानेमन' बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म अब तक करोड़ों रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'जवानी जानेमन' मूवी ने तीसरे दिन भी धीमी रफ्तार से बिजनेस करना जारी रखा और बॉक्स ऑफिस पर लगी दूसरी 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' फिल्म को जबरदस्त टक्कर दी।
आंकड़ों की मानें तो 'जवानी जानेमन' कमाई के मामले में हिमेश रेशमिया की फिल्म और 'गुल मकई' फिल्म से आगे निकल चुकी है। 'जवानी जानेमन' फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

वहीं सैफ अली खान हाल में ही 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' फिल्म में नजर आएं। जहां पहली बार उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया। इससे पहले कभी सैफ अली खान को पर्दे पर विलेन के तौर पर नहीं देखा गया।
jawaani jaaneman box office collection saif ali khan himesh reshmiya tabu gul makai film release business सैफ अली खान जवानी जानेमन आलिया फर्नीचरवाला बॉक्स ऑफिस गुल मकई हिमेश रेशमिया


Click it and Unblock the Notifications