..................... Jatt and Juliet 3: 'Jatt and Juliet' earned alot in India and Pakistan, made a huge collection - Hindi Filmibeat

Jatt and Juliet 3: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' ने पाकिस्तान में मचाई धूम, किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Jatt and Juliet 3

Jatt and Juliet 3: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) की फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट 3' (Jatt and Juliet 3) थिएटर में छाई हुई है। पहले ही दिन पंजाबी फिल्म ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन कर धूम मचा दी थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की बेहतरीन बॉन्डिंग देखी जा सकती है। बता दें कि फिल्म ने पंजाबी मूवीज़ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन जगदीप सिद्धू ने किया है। जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

जट्ट एंड जूलिएट ने अब तक इतना हुआ कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन- 3.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 4.15 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 5.35 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 2.15 करोड़ रुपये छठे दिन- 1.65 करोड़ रुपये, सातवें दिन- 1.4 करोड़ रुपये वहीं आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने 23.05 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है।

फिल्म पाकिस्तान में कर रही है शानदार कमाई
बता दें कि फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी धुआंधार कमाई कर रही है। 'जट्ट एंड जूलिएट 3' को पाकिस्तान में भी रिलीज किया गया है। जहां इस फिल्म को देखने वालों की भीड़ लग गई है। वैसे तो पाकिस्तान में दिलजीत दोसांझ के कई फैन्स हैं। वहीं फिल्म के रिलीज होते ही लोगों का भरपूर प्यार मिलने लगा है। दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। बात बॉक्स ऑफिस की करें तो फिल्म ने लोकल बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म एनालिस्ट के मुताबिक 'जट्ट एंड जूलिएट 3' (Jatt and Juliet 3) उम्मीद से अच्छा परफॉर्म कर रही है। हो सकता है कि फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X