बॉक्स ऑफिस पर घमासान...बैक 2 बैक दो KHAN फिल्में....टिके या बिके!

2018 की शुरूआत काफी अच्छी तो नहीं हुई है। जहां, पहले हफ्ते दो फिल्में रिलीज़ हुई हैं जिनकी बारे में कोई नहीं जानता वहीं दूसरे हफ्ते तीन फिल्में रिलीज़ हुईं - कालाकांडी, मुक्काबाज़ और 1921।

तीनों ही फिल्में अपने अपने हिसाब से कमा रही हैं लेकिन सबसे खराब प्रदर्शन रहा सैफ अली खान स्टारर कालाकांडी का। फिल्म लाखों में सिमट चुकी है।

january-2018-box-office-nirdosh-kaalakandi-mukkabaaz-start-a-bad-year

ये तो तय है कि कालाकांडी साल की पहली फ्लॉप फिल्म कहलाएगी। वहीं दूसरी फ्लॉप फिल्म की तैयारी हो चुकी है। कल रिलीज़ हो रही है अरबाज़ खान की निर्दोश जिसे भारत की पहली Whodunit क्यों कहा जा रहा है पता नहीं।

बहरहाल, बात की जाए मुक्काबाज़ की तो 70 लाख की ओपनिंग करने के बाद धीरे धीरे फिल्म ने धीमी ही सही रफ्तार पकड़ते हुए 5 करोड़ की कमाई कर ली है। हो सकता है कि फिल्म अपना बजट निकाल ले।

वहीं दूसरी तरफ सबसे अच्छी स्थिति में दिख रही है विक्रम भट्ट की 1921 जो 9 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म का बजट केवल 10 करोड़ है तो जल्द ही ये फिल्म प्रॉफिट ज़ोन में एंट्री कर लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X