'रूही' वीकेंड बॉक्स ऑफिस: जान्हवी कपूर की फिल्म ने ऑडियंस को किया इंप्रेस, अच्छा रहा वीकेंड कलेक्शन
हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'रूही' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड गुजार लिया है और कोई शक नहीं कि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। जहां मुंबई के एक थियेटर में फिल्म हाउसफुल दौड़ती नजर आई, वहीं रविवार का कलेक्शन दर्शाता है कि फिल्म लोगों को थियेटर तक लाने में सफल रही है। रूही ने अपने पहले वीकेंड पर 12.58 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रविवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ का बिजनेस किया।

दिनेश विजन निर्मित, हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर दिया है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लोगों को ऐसे नंबर्स की उम्मीद नहीं थी। जाहिर तौर से निर्माता प्रतिक्रिया देखकर खुश हैं। बता दें, 'रूही' देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











