BOX OFFICE: फिल्म की इतनी तारीफ.. लेकिन ठंडा कलेक्शन.. फ्लॉप होना FINAL
यहां बात कर रहे हैं रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ के फिल्म जग्गा जासूस की। देखा जाए तो फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉस ही मिले हैं। फिल्म को काफी अव्वल दर्जे का माना गया है। लेकिन अफसोस कमाई के मामले में फिल्म कोई कमाल दिखाती नहीं नजर आ रही है।
साल 2018 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. विलेन भी हो गया FINAL
बता दें, तीन दिनों में यानि की अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने लगभग 34 करोड़ का आंकड़ा ही पार किया है। फिल्म के बजट के देखते हुए.. यह कोई अच्छा संकेत नहीं। जग्गा जासूस 80 से 100 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है।

रविवार को फिल्म ने लगभग 14 करोड़ की कमाई की है। लेकिन अब फिल्म की किस्मत पहले हफ्ते पर ही निर्भर करती है। गौरतलब है कि इससे पहले रिलीज श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' भी बड़ी बजट होने की वजह से हिट होने से चूक गई.. जबकि फिल्म को काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications