BOX OFFICE: सिद्धार्थ - परिणीति की 'जबरिया जोड़ी'- पहले दिन ही रहा ठंडा कलेक्शन
Recommended Video
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म जबरिया जोड़ी इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हुई। फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं दर्शकों की ओर से भी कुछ खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। नतीजतन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग दी है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.15 करोड़ की कमाई की है। जबरिया विवाह पर बनी यह एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है और दहेज प्रथा जैसे गंभीर मुद्दे को सामने रखती है।
निर्देशक प्रशांत सिंह ने फिल्म को दिलचस्प बनाने की काफी कोशिश की है। कुछ हिस्सों में वो लोगों को हंसाने और साथ ही समझाने में सफल भी रहे हैं। लेकिन लगभग सवा दो घंटे की इस फिल्म में स्क्रिप्ट पर शायद ही ध्यान दिया गया है।

हालांकि फिल्म का जैसा कंटेंट है, छोटे शहरों में ठीक ठाक कमाई कर सकती है। लेकिन फिलहाल जबरिया जोड़ी को बॉक्स ऑफिस टक्कर मिल रही है कंगना- राजकुमार की 'जजमेंटल है क्या' और ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' से। दोनों फिल्में अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो जबरिया जोड़ी पहले वीकेंड तक 6- 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। लगभग 29 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिलहाल तो यह काफी मुश्किल दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications











