#Weekend: औंधे मुंह गिरे शाहरूख खान...कभी नहीं दी होगी ऐसी फ्लॉप!
शाहरूख खान की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन हद तो ये हो गई है कि शाहरूख खान ने ऐसी फ्लॉप फिल्म कभी नहीं दी होगी। लोगों को फिल्म इतनी खराब लग रही है कि जब हैरी मेट सेजल ना देखने के लिए लोग अर्जुन कपूर की मुबारकां देख रहे हैं।
और जब हैरी मेट सेजल के फ्लॉप होने से अर्जुन कपूर की फिल्म प्लस में जा रही है। अब हुआ यूं कि 15 करोड़ की ओपनिंग के बाद, शाहरूख खान की फिल्म ने दूसरे ही दिन गिरना शुरू कर दिया।
Recommended Video


दूसरे दिन भी फिल्म ने केवल 15 करोड़ ही कमाए थे। वीकेंड पर ये बढ़ने के आसार थे लेकिन फिर भी रविवार को भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई 15 से 18 करोड़ के बीच ही रहेगी।
हालांकि देखा जाए तो फिल्म का वीकेंड 50 - 75 करोड़ का माना जा रहा था जो कि पूरा होता नहीं दिख रहा है। लेकिन फिर भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कयास काफी दिलचस्प हैं -


Click it and Unblock the Notifications