BOX OFFICE: शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. ओवरसीज कलेक्शन.. धमाकेदार!
शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' ने भारत में ऐवरेज ओपनिंग के साथ शुरुआत की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार को 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, पिछले 5 सालों में यह शाहरुख खान की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म है।
2017 में एक ओर शाहरुख, सलमान, अक्षय.... दूसरी तरफ एक ये ब्लॉकबस्टर!
लेकिन ओवरसीज में शाहरुख का जादू बरकरार है। यूएई और बाकी खाड़ी देशों में फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है.. साथ ही यूके में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। ओवरसीज से फिल्म ने पहले दिन लगभग 2.50 करोड़ की कमाई की है।

यहां देंखे आंकड़ा-
ऑस्ट्रेलिया- 27 स्क्रीन, 50.57 लाख कमाई
न्यूजीलैंड- 13 स्क्रीन, 16.28 लाख कमाई
यू के- 99 स्क्रीन, 89.57 लाख कमाई
कनाडा- 2 स्क्रीन, 2.22 लाख


Click it and Unblock the Notifications