BOX OFFICE: इतनी बुरी तरह पिटेंगे शाहरुख खान.. किसी ने नहीं सोचा था!
शाहरूख खान- अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज होते ही निगेटिव कमेंट्स का शिकार रही। नतीजा .. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा। पहले वीकेंड के बाद ही फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ गिरा और फिर धीरे धीरे नीचे ही गिरता चला गया।
कोई शक नहीं कि 70 करोड़ के बजट पर तैयार यह इम्तियाज अली की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन रहा 62.50 करोड़। यह बेहद शर्मनाक आंकड़ा है। किसी सुपरस्टार की फिल्म को दर्शकों ने इस कदर कभी नहीं नकारा है।

फैन, दिलवाले, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के बाद शाहरूख खान ने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग गवां दी है। वहीं, अब इस लिस्ट में जब हैरी मेट सेजल भी शामिल हो चुकी है। विश्वास करना काफी मुश्किल है कि शाहरुख जैसे मेगास्टार के साथ ऐसा हो रहा है।
Recommended Video

बहरहाल, यहां देंखे किन फिल्मों से शाहरूख ने तोड़ा है फैंस का भरोसा-


Click it and Unblock the Notifications











