#Breaking: बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए....2017 की सबसे बड़ी ओपनर बनी जब हैरी मेट सेजल!
शाहरूख खान अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल की धूम मच चुकी है। खाड़ी देशों में फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और सुबह के शो हाउसफुल थे। अब आधिकारिक तौर पर फिल्म के कलेक्शन भी आने वाले हैं लेकिन इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म ने बाहुबली 2 को मात दे दी है।
जी हां, इम्तियाज़ अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल, बाहुबली 2 को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी इंटरनेशनल ओपनर बन चुकी है। कुछ ही देर में आधिकारिक आंकड़े भी आ जाएंगे।

लेकिन फिलहाल शाहरूख खान के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है। वैसे खाड़ी देशों की टॉप 3 ओपनर में शाहरूख खान का ही राज हो चुका है। पहले नंबर पर जब हैरी मेट सेजल, दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 और तीसरे नंबर पर रईस।
वैसे अगर ये हाल है तो जल्द ही जब हैरी मेट सेजल सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो सकती है। वैसे भी इस लिस्ट में शाहरूख की कई फिल्में शुमार हैं -


Click it and Unblock the Notifications