Jaat vs Sikandar- सनी देओल नहीं तोड़ पाए सिकंदर का रिकॉर्ड, पहले दिन डबल डिजिट पर भी नहीं पहुंची कमाई!

Jaat vs Sikandar BO Day 1- जाट और सिकंदर.. अब इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लोगों की नजरें हैं। सिकंदर से जाट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना हो रही है और पहले दिन का आंकड़ा निकलकर सामने आ गया है।
बता दें कि सिकंदर ने अपने पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग दी थी लेकिन जाट का क्या हाल रहा वो हैरान करने वाला है। सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर आई थी बल्कि सनी देओल की जाट हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में कई शानदार कलाकार है और कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कुछ शानदार फिल्मों की जरूरत है।
जाट की कमाई
सनी देओल की इस एक्शन एंटरटेनर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है और करीब 8 करोड़ की कमाई की है। कई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स ने अलग अलग दावे किए हैं लेकिन फिल्म और अच्छी ओपनिंग दे सकती थी।
इस फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की पूरी उम्मीद है क्योंकि सनी देओल काफी तगड़ा एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म गदर से वापसी करने वाले सनी देओल अब अपने फैंस के लिए वक्त वक्त पर कुछ ना कुछ लेकर आते रहते हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी हैं जो कि कमाल के एक्टर हैं।
सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिंकदर की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन करीब 26 करोड़ की ओपनिंग की थी। सलमान खान की फिल्म से जाट काफी पीछे है और कमाई की डबल डिजिट तक भी पहले दिन नहीं पहुंची है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को उम्मीद से कम पसंद किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आईं थीं। उनका किरदार कुछ खास नहीं था और लोग निराश हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











