BOX OFFICE...पांचवे दिन इत्तेफाक का कलेक्शन..जानिए कितनी हुई कमाई
सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन तक 20.30 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पांचवे दिन अपनी लागत निकाल ली है।
इस फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़, दूसरे दिन 5.50 करोड़, तीसरे दिन 6.50 करोड़, चौथे दिन 2.25 करोड़ और पांचवे दिन 2 करोड़ की कमाई की।

आपको बता दें कि 3 नवंबर को रिलीज़ हुई इत्तेफाक के साथ हॉलीवुड की फिल्म Thor Ragnarok भी रिलीज हुई है। ये फिल्म इत्तेफाक से अच्छा कलेक्शन कर रही है। शुरुआती चार दिनों में इस फिल्म ने 31.76 करोड़ रुपए की कमाई की है।
PICS...अाज की सबसे क्यूट तस्वीर..देखते रह जाएंगे आप
इस फिल्म की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बात की जाए इत्तेफाक की तो ये फिल्म 1965 में आई राजेश खन्ना की इत्तेफाक का रीमेक है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं। खैर, ये तो था अभी तक का इत्तेफाक का कलेक्शन। अब ज़रा एक बार नज़र दौड़ा लेते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर...


Click it and Unblock the Notifications











