सलमान, शाहरूख नहीं.. 2017 के BOX OFFICE विनर तो ये खान हैं!
सलमान खान की ट्यूबलाइट.. शाहरूख खान की रईस इस साल रिलीज हो चुकी है। लेकिन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। हालांकि यह हैरानी वाली बात है लेकिन 100 करोड़ी होते हुए भी फिल्म को सुपरहिट नहीं कहा जा सकता है।
''200 करो़ड़ भी पार नहीं कर पाएगी.. सलमान खान की ट्यूबलाइट.....''
वहीं, इन खान सुपरस्टार्स के बीच आई.. एक छोटे बजट की फिल्म- हिंदी मीडियम। इरफान खान स्टारर यह फिल्म साल 2017 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म है। जी हां, बाहुबली 2 को ना जोड़े.. तो हिंदी फिल्मों में इस साल सबसे बेहतर रिपोर्ट कार्ड हिंदी मीडियम का ही माना जा रहा है।

छह महीनों में यह साल की पांचवी सुपरहिट फिल्म है। जबकि हिंदी मीडियम के बाद अब तक कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है। बता दें, 22 करोड़ के लागत पर बनी हिंदी मीडियम ने 69 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। इरफान स्टारर यह फिल्म साल 2017 की सबसे सफल हिंदी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications