BOX OFFICE: शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, 300 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी!
इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम ने चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने चीन में ही लगभग 200 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली है। जिसके बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हिंदी मीडियम की कुल कमाई 291.94 करोड़ की हो चुकी है। इसी के साथ हिंदी मीडियम ने शाहरुख खान की हिट फिल्म रईस को पीछे छोड़ दिया है। रईस ने दुनियाभर में 287.71 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बैक टू बैक 9 हिट फिल्में, क्या 2018 में टूट जाएगा इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड!
कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार प्रदर्शन है। हिंदी मीडियम जैसी छोटे बजट की फिल्म पर मिले इस तरह के रिएक्शन के साफ है कि अब लोगों को स्टारडम नहीं.. फिल्मों में कंटेंट चाहिए।

इरफान खान स्टारर यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा पद्धति पर व्यंग्स कसती है। फिल्म भारत में भी हिट रही थी। लेकिन चीन में इसे काफी पसंद किया गया। यहां तक कि इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान से भी बड़ी ओपनिंग दी थी।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-
हालांकि चीन में बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो इस बात में कोई शक नहीं कि आमिर खान ने चीन में बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया रास्ता खोल दिया है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार की धमाकेदार कमाई ने भारतीय निर्माताओं को चीन का रास्ता दिखाया।


Click it and Unblock the Notifications