Indian 2 VS Sarfira BOC Day 5: अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' को लगा झटका, 'इंडियन 2' की कमाई में आई गिरावट

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 5

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा और कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 दोनों ही 12 जुलाई को रिलीज हुई हैं। एक बड़े क्लैश की वजह से दोनों ही फिल्मों को हर्जाना भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि अक्षय की फिल्म सरफिर पहले ही दिन से ही धीमा परफॉर्म कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म का प्रमोशन नहीं हुआ जिसकी वजह से भी फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। वहीं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2020 में आई तमिल की हिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म की रफ्तार हर दिन कम होती जा रही है ऐसे में फिल्म का 50 करोड़ तक भी पहुंचना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं दिख रहा है। बता दें कि लगभग 3 सालों से अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। मेकर्स को इस फिल्म से उम्मीदें थीं, लेकिन लगता है कि मेकर्स के उम्मीदों के मुताबिक फिल्म कमाई नहीं कर पाएगी।

सरफिरा की अभी तक की कमाई

  • पहला दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 4.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 1.45 करोड़ रुपये

वहीं पाचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 15.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं कमल हासन की फिल्म की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है। पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया। जी हां, चौथे दिन फिल्म ने मात्र 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अभी 65.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar indian 2 sarfira
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X