Indian 2 VS Sarfira BOC Day 4: 'सरफिरा' का गिरा कलेक्शन, चौथे दिन 'इंडियन 2' ने की बस इतनी कमाई

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 4: अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल की फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म की कहानी की जितनी तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म उतना कमा नहीं पा रही है। सरफिरा फिल्म अक्षय कुमार की पिछले 15 सालों में सबसे खराब ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है। फिल्म की बेहतरीन कहानी, दमदार कैरेक्टर होने के बाद भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है।
इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि उसी दिन कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' भी रिलीज हुई थी। साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी बेहतरीन एक्टिंग की और दमदार अंदाज की वजह से फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। यही वजह से कि फैन्स भी उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2020 में आई तमिल की हिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म की कमाई की स्पीड को देखकर लगता है कि बजट के पैसे भी निकाल पाना फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
जहां सरफिरा ने ओपनिंग 2.5 करोड़ रुपये से की थी। वहीं इंडियन 2 ने 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। सरफिरा ने दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं इंडियन 2 ने दूसरे दिन 18.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक जहां सरफिरा ने चौथे मात्र 1.40 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं इंडियन 2 ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
इसी हिसाब से सरफिरा फिल्म अभी तक 13.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है और इंडियन 62.3 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











