Indian 2 VS Sarfira BOC Day 3: वीकेंड पर सरफिरा ने पकड़ी रफ्तार, कमल हासन की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 3: अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप के एक्टर माने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर उनका जलवा नहीं चल रहा है। तकरीबन 3 साल से उनकी फिल्में बेहद ही कम कलेक्शन कर पा रही है। वहीं मेकर्स को सरफिरा फिल्म से उम्मीद थी, लेकिन इसी दिन कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' भी रिलीज हो गई।
जी हां, यह दोनों ही फिल्में 12 जुलाई को रिलीज हुई हैं। कमल हासन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, लेकिन वहीं अक्षय कुमार की फिल्म का उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है जितनी मेकर्स को उम्मीद थी।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2020 में आई तमिल की हिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म की कमाई की स्पीड को देखकर लगता है कि बजट के पैसे भी निकाल पाना फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
आपको बता दें कि जहां पहले दिन सरफिरा बेहद ठंडी रही। पहले दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये हुआ है।
वहीं दूसरी फिल्म इंडियन 2 की बात करें तो फिल्म ने आते ही पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 58.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म आसानी से चौथे दिन 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











