Indian 2 VS Sarfira BOC Day 2: कमल हासन की फिल्म ने मचाई धूम, अक्षय कुमार की फिल्म रही फुस्स...

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 2

Indian 2 VS Sarfira BOC Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म 'सरफिरा' और साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' दोनों ही फिल्में 12 जुलाई को रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों के क्लैश की वजह से अक्षय कुमार को एक बार फिर कम कलेक्शन का मुंह देखना पड़ रहा है। पिछले तीन सालों से अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2020 में आई तमिल की हिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है। मेकर्स उम्मीद जता रहे थे कि फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन पहले और दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बंपर कलेक्शन कर रही है।

आपको बता दें कि जहां पहले दिन सरफिरा ने 2.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है।

वहीं दूसरी फिल्म इंडियन 2 की बात करें तो फिल्म ने आते ही पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 42.3 करोड़ रुपये का बजट बना लिया है। वहीं बता दें कि ऐसी उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर 60 करोड़ तक यह आंकड़ा पहुंचा सकती है।

इस कहानी पर आधारित है सरफिरा
अक्षय कुमार (वीर) एक किसान के बेटे के रूप में नजर आते हैं। जिसके विचार अपने पिता से मेल नहीं खाते हैं, लेकिन पायलेट की नौकरी करने वाले वीर के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। वह जुनून में गांव वापस आ जाते हैं। वह यह विश्वास लेकर आते है कि वह हर किसी को हवाई यात्रा करवा सकते हैं। अब कैसे उन्होंने इस सपने को पूरा किया इसे देखने के लिए आप सिनेमाघरों में सरफिरा देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X