Indian2 vs Sarfira BOC Day 1- अक्षय कुमार फेल, कमल हासन ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया खेल!

indian 2 sarfira box office

Indian 2 vs Sarfira Box Office Collection Day 1- अक्षय कुमार और हमल हासन की फिल्मों को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। 12 जुलाई सरफिरा और इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराईं लेकिन खिलाड़ी कुमार इस क्लैश में फीके पड़ गए।

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा जो कि 2020 की तमिल हिट 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक है, उसने उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा।

Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 'सरफिरा' ने पहले दिन भारत में लगभग 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने झंडे गाड़ दिए हैं।

खराब रिव्यू के बावजूद इंडियन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि अक्षय कुमार की फिल्म इंडियन 2 से कोसों दूर है।

अक्षय कुमार की फिल्म का बुरा हाल

सरफिरा को लेकर बातें कर रहे हैं और निर्देशक को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि जैसे जैसे दिन बढ़ा इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई। सुबह के शो में लगभग 7.03% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि शाम के शो में 13.72% के साथ कुछ सुधार हुआ और रात के शो में 20.24% की बढ़ोतरी हुई। अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ये फिल्म कितनी कमाई करती है।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को मानों किसी की नजर लग गई है। लाइन से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां आई थी जो कि बड़ी फ्लॉप थी। अब खिलाड़ी कुमार अपनी वापसी का रास्ता देख रहे हैं। इस फिल्म के शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए लग रहा है कि शायद ही फिल्म कुछ खास कर पाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: indian 2 sarfira box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X