Indian 2 Box Office Prediction Day 1- पहले दिन कितना कमाएगी कमल हासन की फिल्म? आ गई अपडेट!

indian 2 kamal haasan

Indian 2 Box Office Prediction Day 1- कमल हासन की इंडियन 2 ने थिएटर्स में एंट्री मारी है और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं।

इसके पहले कमल हासन कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे और सभी जानते हैं कि फिल्म ने काफी जबरदस्त कमाई की है और अभी भी कमाई जारी है। कमल हासन ने फिल्म में शानदार काम किया था।

एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म इंडियन 2 एक ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई लोग इसकी बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में बात कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने पहले दिन कितनी कमाई करेगी।

फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान गिरीश जौहर ने इसको लेकर अपनी राय रखी है। उन्होने कहा "कमल हासन एक बहुत बड़े आइकन हैं, यह हम सभी जानते हैं। इतना कहने के बाद, हिंदी बाजार में उनकी अच्छी खासी पकड़ है।

हालांकि इंडियन एक ब्रांड है और वे कुछ समय बाद शंकर के साथ आ रहे हैं, इसलिए लोग उनको इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसकी अपील बड़े पैमाने पर है, हिंदी बाजार में बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत लगभग 3 करोड़ रुपये के साथ होने की संभावना है।'' हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनका प्रिडिक्शन कितना सच साबित होता है। खतरा ये है कि इंडियन 2 अकेले रिलीज नहीं हो रही है बल्कि उसके साथ सरफिरा भी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर भी लोगों को उम्मीदें हैं।

कैसी है स्टारकास्ट

कमल हासन के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ, एस.जे. सूर्या, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, विवेक, प्रिया भवानी शंकर, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी भी हैं। और नेदुमुदी वेणु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सारी भाषाओं में ये फिल्म पहले दिन अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है। कमल हासन तमिल के सुपरस्टार हैं और एक बहुत बड़ा राजनीतिक नाम भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: indian 2 kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X