नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक VS इंडियाज मोस्ट वांटेड- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
इस शुक्रवार दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। विवेक ओबेरॉय की चर्चित पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक और अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड। दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, पहले दिन की कमाई की बात करें दोनों फिल्में आसपास ही रही हैं। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने 2.50 करोड़ की ओपनिंग दी है और इंडियाज मोस्ट वांटेड ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसे ऐवरेज शुरुआत माना जा सकता है। हालांकि दोनों फिल्मों का सफर आसान नहीं दिख रहा है। अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' अभी भी सिनेमाघरों में टिकी है और अच्छी कमाई कर रही है। लिहाजा, रिलीज हुई इन दो फिल्मों को दे दे प्यार दे से अच्छी टक्कर मिल रही है।

पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक को कहीं ना कहीं चुनाव की वजह से फायदा मिल रहा है। वीकेंड तक फिल्म 8-9 करोड़ तक पहुंच सकती है। यदि आपको नरेन्द्र मोदी के जीवन के संघर्ष की कहानी देखनी है, जो यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है। हालांकि निर्देशक उमंग कुमार का काम काफी कमजोर रहा है। फिल्म का प्लॉट काफी ऊबाऊ है।
वहीं, इडियाज मोस्ट वांटेड की कहानी दिलचस्प है लेकिन दर्शकों को अर्जुन कपूर के अभिनय से काफी शिकायत रह गई। यह फिल्म काफी अच्छी बनते बनते रह गई। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म किसी तरह 15- 20 करोड़ तक का कलेक्शन कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











