Independence Day 2024: बॉक्स ऑफिस बना बैटल फील्ड, एक साथ 15 फिल्में रिलीज, कौन सी देखेंगे आप?

स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त अब जल्दी ही आने को है। लेकिन यह साल 2024 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल बात यह है कि इस साल 15 अगस्त को एक या दो नहीं बल्कि पूरी 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इसी के चलते बॉलीवुड एक्टर्स या मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी यह चुनौती की घड़ी है।
15 अगस्त के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेल-खेल में, स्त्री 2 और वेदा फिल्म को रिलीज किया जाएगा। ये तीनों ही फिल्में एक बड़े बजट के साथ-साथ शानदार स्टार कास्ट के साथ में तैयार की गई है। वही तमिल फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो वहां पर थंगालान और रघुथथा को रिलीज किया जा रहा है। तेलुगु में मिस्टर बच्चन, डबल आईस्मार्ट, 35 चिन्ना कथा काडू और जैक को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म वितरक राज बंसल ने इस पर टिप्पणी की और कहा कि वह इसको फिल्म निर्माता की तरफ से एक घातक कदम के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह आत्मघाती हो सकता है और ऐसे सप्ताह होते हैं जब कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होती है, तब हमें उन फिल्मों को रिलीज करना चाहिए। लेकिन अब सिर्फ छुट्टियों के सप्ताह को देखते हुए फिल्मों की तारीख तय की गई।
इसी के अलावा 15 अगस्त को कन्नड़ में गौरी, कृष्णम प्रणय सखी, और भैरथी रानागल को रिलीज किया जाएगा। मलयालम में पोंगाला और नुनाकुझी भी रिलीज़ होंगी। इस पर बात करते हुए तरण आदर्श ने भी कहा कि इस वक्त स्वतंत्रता दिवस की रिलीज को देखते हुए स्त्री 2 सबसे आगे बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग भी काफी उत्साहित हैं।
तरण आदर्श आगे कहते हैं कि फिल्म में तमन्ना भाटिया के गाने ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इस फिल्म को गुरुवार को रिलीज किया जा रहा है और इसके बाद शुक्रवार से लेकर शनिवार और रविवार सप्ताहांत में आ जाते हैं। सोमवार को रक्षाबंधन है और इसीलिए एक लंबा सप्ताह मिल जाएगा और टिकटों की बिक्री में भी यह बढ़ावा देगा।


Click it and Unblock the Notifications