Ikkis BOC: 6 दिन में कर पाई इतना ही कलेक्शन, क्या डूब जाएगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन!
Ikkis film box office collection day 6: वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। जिस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, वह अब कमाई के मामले में लगातार कमजोर साबित हो रही है।

फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यह 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। यह साफ संकेत है कि दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
फिल्म की शुरुआत कैसी रही?
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने किया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की और करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे माना गया कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली और इसका कलेक्शन घटकर लगभग 3.5 करोड़ रुपये रह गया।
धीरे-धीरे घटता गया कलेक्शन
तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी सुधार नजर आया और इसने करीब 4.65 करोड़ रुपये जुटाए। चौथे दिन भी मामूली बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। पांचवें दिन फिल्म को बड़ा झटका लगा और इसकी कमाई गिरकर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये रह गई। छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी हुई और यह करीब 1.50 करोड़ रुपये कमा सकी।
छह दिनों की कुल कमाई
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 'इक्कीस' ने छह दिनों में कुल मिलाकर लगभग 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़ा फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है।
बजट के सामने कमजोर प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि 'इक्कीस' करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। लेकिन रिलीज के लगभग एक हफ्ते बाद भी फिल्म अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा बना हुआ है।
हालांकि, फिलहाल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से सीधी टक्कर नहीं मिल रही है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' इसी महीने 23 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। तब तक 'इक्कीस' के पास अपनी कमाई बढ़ाने का मौका है।
फिल्म 'इक्कीस' की कहानी और स्टारकास्ट
'इक्कीस' एक बायोपिक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने शहीद अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में महज 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के साथ सिमर भाटिया, विवान शाह, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











