Ikk Kudi Box Office: शहनाज गिल ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, इक कुड़ी ने कमा लिए इतने करोड़

Ikk Kudi Box Office Day 4: शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म इक कुड़ी रिलीज होकर पूरे देश में धमाका कर रही है। ना सिर्फ पंजाबी बल्कि अलग अलग भाषाओं के लोग भी इस फिल्म को देखकर एंजॉय कर रहे हैं।
हाल ही में सलमान खान के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची शहनाज गिल ने फिल्म को लेकर बात की थी। अब फिल्म के चौथे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर सभी हैरान हैं। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि फिल्म एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर शहनाज गिल ने कमाल का काम किया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी ने शानदार शुरुआत की थी। सैकनिल्क के अनुसार, इक्क कुड़ी ने चौथे दिन 13 लाख रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद, इसने 12 लाख रुपये की कमाई की, जो पहले दिन से कुछ ज़्यादा थी।
रविवार को 25 लाख रुपये की कमाई के साथ, इस रोमांटिक कॉमेडी की रफ्तार कम नहीं हो रही है। यही कारण है कि शहनाज़ गिल की इस फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 13 लाख रुपये कमाए। ऐसा कहा जा रहा है कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर शहनाज गिल के लिए ये काफी शानदार शुरुआत है।
15 करोड़ का बजट
शहनाज गिल की इस फिल्म को बनाने में कुल 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कहा जा रहा है कि 8 करोड़ रुपए खुद शहनाज ने लगाए हैं जबकि 7 करोड़ में दो पार्टनर हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपना बजट निकाल पाती है या नहीं। फिलहाल इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











