I want to talk BO Day 6- बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म, 6 दिन की कमाई..

I want to talk Box Office - अभिषेक बच्चन काफी समय से अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक को लेकर खबरों का हिस्सा रहे हैं। शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी तारीफें भी हासिल की लेकिन जो प्यार उनको बॉक्स ऑफिस पर मिलना चाहिए था वो उनको नहीं मिला।
इस फिल्म की शुरुआत ही काफी कमजोर रही थी क्योंकि इसने अपने पहले महज 25 लाख रुपये की कमाई की थी। अब इस फिल्म के 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है जो कि काफी कम है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने शानदार काम किया है और बतौर अभिनेता निखरकर सामने आए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन भी 55 लाख रुपए ही कमाए थे।
अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को इस फिल्म का आखिरी कलेक्शन आने तक फिल्म ने सिर्फ 12 लाख की कमाई की है। इस फिल्म ने 6 दिन में सिर्फ 1.82 लाख रुपए कमाए हैं।
फ्लॉप होगी फिल्म!
इस कलेक्शन से इतना तय है कि फिल्म एक बहुत ब़ड़ी फ्लॉप होने वाली है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ है और फिल्म ने एक सप्ताह के अंदर 5 करोड़ भी नहीं कमाए हैँ। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का दूसरा वीकेंड कैसा रहता है। अभिषेक बच्चन कई सालों से एक हिट की तलाश में जो कि पूरी नहीं हो पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











