I want To Talk BOC Day 4: चार दिनों में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई अभिषेक बच्चन की फिल्म, मेकर्स को लगा झटका

I want To Talk

I want To Talk Box Office Collection Day 4: शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I want To Talk) 22 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। उनका काम और उनकी एक्टिंग देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इतनी तारीफों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर नहीं पा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी अभिषेक बच्चन की फिल्म
जी हां, अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I want To Talk) की परफॉर्मेंस काफी ठंडी नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म चार दिनों में 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है। बता दें कि फिल्म के चौथे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 0.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 0.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-0.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 0.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपये हुआ है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

40 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है ये फिल्म

आपको बता दें कि शूजीत सरकार की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा अहिल्या बामरू, टॉम मैकलेरन, जेनेट कार्टर समेत कई सितारे शामिल हैं। इस फिल्म को 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाकर तैयार किया गया है, लेकिन फिल्म की कमाई और कलेक्शन देखकर लगता है कि फिल्म 20 करोड़ का कलेक्शन पार कर ले तो भी बड़ा होगा। बता दें कि फिल्म की कमाई देख मेकर्स को तो एक बड़ा झटका लगा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X