..................... पहले दिन ऋतिक रोशन फाइटर ने भरी इतनी उड़ान, दमदार होगा वीकेंड! Hrithik Roshan's Fighter box office collection day 1, Siddharth Anand film fighter box office - Hindi Filmibeat

Fighter Box Office Day 1- पहले दिन ऋतिक रोशन फाइटर ने भरी इतनी उड़ान, दमदार होगा वीकेंड!

fighter, hrithik roshan, box office

Fighter Box Office Collection Day 1- सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर फाइनली 25 जनवरी को रिलीज हो गई। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार नजर आई है।

फिल्म की रिलीज के साथ लोगों को अंदाजा था कि फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फाइटर ने पहले दिन करीब 22 करोड़ का बिजनेस किया है और ये काफी शानदार नंबर है।

हालांकि उनकी पहले रिलीज हुई फिल्मों से तुलना की जाए तो ये नंबर काफी कम है। फाइटर करीब 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। पहले दिन का कलेक्शन देखकर ये कहा जा रहा है कि ये एक एवरे़ज फिल्म साबित होने वाली है।

हालांकि फिल्म को एक लंबा वीकेंड मिलेगा जिसमें 26 जनवरी की छुट्टी और रविवार की छुट्टी शामिल है। इस फिल्म को लेकर इसलिए भी चर्चा थी कि एक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म है। उन्होने इसके पहले पठान और वॉर जैसे दमदार फिल्म दी है। अब देखने वाली बात होगी कि फाइटर इन सबमें खरी उतरती है या नहीं।

कितने बजट में बनी फिल्म?

फिल्म फाइटर के बजट की बात करें तो इसको करीब 200 करोड़ की लागत से बनाया गया है। देखने वाली बात होगी कि फाइटर अपने बजट के बाद कितनी कमाई करती है। लोगों को दीपिका के साथ ऋतिक की जोड़ी पसंद आ रही है। गौरतलब है कि इनके अलावा इस फिल्म अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारे भी हैं।

Read more about: fighter hrithik roshan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X