BOX OFFICE: 2 जबरदस्त फिल्में.. 300 करोड़ी.. अब सलमान को टक्कर देंगे ऋतिक!
अपनी आने वाली दो फिल्मों के साथ ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान को बेजोड़ टक्कर दे सकते हैं। यहां जानें कैसे.
300 करोड़ क्लब में फिलहाल दो फिल्मों के साथ आमिर खान और दो फिल्मों के साथ सलमान खान राज़ कर रहे हैं। लेकिन 'काबिल' की सफलता के बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन के खाते में ऐसी ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिससे आने वाले 2 सालों में वह भी इस क्लब का हिस्सा बन सकते हैं।
शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. तो सलमान की फिल्में भी कमा लेंती कुछ और करोड़!
हालांकि फिलहाल ऋतिक ने किसी फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक फाइनल हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग इस साल सितंबर तक शुरु कर दी जाएगी।

वहीं, दूसरी फिल्म राकेश रोशन की 'कृष 4', जो कि साल 2018 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। कोई शक नहीं कि ऋतिक रोशन के खाते में ये दो दमदार फिल्में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए काफी है। बता दें, 200 करोड़ क्लब में ऋतिक की एक फिल्म.. जबकि 100 करोड़ क्लब में ऋतिक की 3 फिल्में शामिल हैं।
यहां जानें क्यों 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकते हैं ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications